इस राज्य के स्कूलों में कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाई जाएगी भगवद गीता

गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने गुरुवार को बताया कि शैक्षिक वर्ष 2022-23 से राज्य के सभी स्कूलों में भगवद गीता पढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के पाठ्यक्रम में भगवद गीता को शामिल किया जाएगा। बकौल वघानी, स्कूलों में भगवद गीता के अध्ययन के लिए किताबें और ऑडियो-वीडियो सामग्री दी जाएगी।



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

error: Content is protected !!