WhatsApp यूजर्स भूल कर ना करें ये गलती, वरना लीक हो जाएगी आपकी चैट्स

नई दिल्ली: यदि आप भी WhatsApp यूज करते हैं तो कुछ चीजें आपको भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। कई लोग आम तौर पर वॉट्सऐप यूज करते हुए कई गड़बड़ियां करते हैं जिस वजह से उनका वॉट्सऐप हैक हो जाता है।



WhatsApp के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स यूज करना खतरनाक है, गूगल प्ले स्टोर पर या कई वेबसाइट्स पर ऐसे ऐप्स उपलब्ध हैं। GBWhatsApp इसका ही एक उदाहरण है जो एक समय पर काफी चर्चा में भी रहा है।

इसी तरह के कई ऐप्स हैं जो एक्स्ट्रा फीचर्स के नाम पर आपकी प्राइवेसी के साथ समझौता करते हैं। इतना ही नहीं, वॉट्सऐप ने ऑफिशियली ये भी कहा है कि वॉट्सऐप के लिए थर्ड पार्टी ऐप यूज करते हैं तो ऐसे में कंपनी हमेशा के लिए उन्हें ब्लॉक कर सकती है।

दूसरा ये है कि अगर आप WhatsApp Web यूज करते हैं या अमूमन अपना फोन बिना लॉक किए हुए किसी और को देते हैं तो सावधान हो जाएं। WhatsApp Web यूज करने के लिए QR कोड स्कैन करना होता है।

इसे भी पढ़े -  BSNL का 72 दिन वाला जबरदस्त प्लान, 2.5GB हाई-स्पीड डेटा डेली...पूरी खबर पढ़िए

मोबाइल से WhatsApp का QR कोड स्कैन करके वॉट्सऐप वेब यूज करते हैं, कई बार ऐसा देखा गया है कि लोगों के चैट्स कोई दूसरा भी पढ़ रहा होता है। ये कैसे संभव है?

दरअसल कई बार टारगेट को धोखे में रख कर उनके WhatsApp का QR कोड स्कैन कर लेते हैं, ऐसा करते बिना उस यूजर की जानकारी के उसका वॉट्सऐप अपने वेब ब्राउजर के जरिए ऐक्सेस किया जा सकता है और तमाम चैट्स पढ़े जा सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर और कई वेबसाइट्स पर कुछ ऐसे भी ऐप्स उपलब्ध हैं जो वॉट्सऐप वेब का QR कोड स्कैन करके तमाम चैट्स उसी ऐप में लोड कर लेते हैं, दिक्कत ये है कि ऐसी स्थिति में आपको ये भनक भी नहीं होती है कि आपका चैट कोई और भी पढ़ रहा है।

इसे भी पढ़े -  Gmail Trick: अब कोई नहीं कह पाएगा ‘मेल नहीं देखा’, Gmail की इस ट्रिक से तुरंत चल जाएगा पता

इन ऐप्स में वॉट्सऐप वेब का ही कोड यूज किया जाता है, यानी आप जैसे अपने वॉट्सऐप का QR कोड स्कैन करके WhatsApp Web चलाते हैं यहां भी ऐसा ही हो रहा होता है।

इस समस्या समाधान भी काफी आसान है, आपको समय समय पर अपने WhatsApp ऐप पर WhatsApp का सेशन चेक करते रहना है, WhatsApp Web सेक्शन में आपको सेशन्स दिख जाएंगे।

इन सेशन्स को देख कर आप ये समझ सकते हैं कि आपका वॉट्सऐप कौन यूज कर रहा है, अगर यहां कोई सेशन नहीं है तो कोई दिक्कत नहीं है। अगर कोई सेशन दिख रहा है तो ये मेक श्योर कर लें कि वो आपका ही सेशन ना हो।

कई बार लोग वॉट्सऐप वेब यूज करके अपने वॉट्सऐप ऐप से सेशन एंड नहीं करते हैं, ऐसे में वो वॉट्सऐप सेशन लंबे समय तक वहां रहता हैं अपने ऐप से आप खुद सेशन एंड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने आदेश जारी किया, देखिए सूची, किन्हें, कहां पोस्टिंग मिली...

error: Content is protected !!