खुशखबरी! कर्मचारियों की पेंशन राशि में हो सकता है इजाफा, सरकार कर रही है विचार

नई दिल्ली: Pension amount of employees increase केंद्र की मोदी सरकार देश के लाखों कर्मचारियों की जल्द ही बड़ा तोहफा दे सकती है। केंद्र सरकार कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि आर्थिक सलाहकार समिति ने सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है। जिसमें कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की राशि बढ़ाने की बात शामिल है। कहा जा रहा है कि सरकार जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है।



 

Pension amount of employees increase खबरों के मुताबिक समिति की आर्थिक सलाहकार समिति ने अपने सिफारिश में कहा है कि
कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 2000 रुपये का पेंशन दिया जाना चाहिए। आपको बता दें कि आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है।

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे कौशल विकास किया जा सके। इस प्रयास में असंगठित क्षेत्र, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले, रिफ्यूजी, प्रवासियों को भी शामिल किया जाना चाहिए जिनके पास ट्रेनिंग हासिल करने के साधन नहीं होते हैं, लेकिन उनका ट्रेंड होना जरूरी है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

आपको बता दें कि वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 के अनुसार, साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे। यानी देश की आबादी का करीब 19.5 फीसदी व्यक्ति सेवानिवृत्त की कैटेगरी में आ जाएंगे। साल 2019 में भारत की आबादी का करीब 10 फीसदी या 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में हैं।

error: Content is protected !!