रूसी बमबारी से श्मशान बना मरियूपोल थिएटर.. मलबे में दबे हो सकते हैं हजारों लोग

Russian Airstrike: यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने थियेटर के अंदर शरण लिए यूक्रेनी नागरिकों पर बम बरसाए हैं। रूस की इस एयरस्ट्राइक में कई लोग मारे गए हैं तो कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि थियेटर में 1000 लोग थे, जो एयरस्ट्राइक के बाद मलबे में दब गए हैं।



 

यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक रूस की सेना ने मारियूपोल शहर के पास एक थियेटर पर अचानक एयस्ट्राइक की। जंग के हालात के बीच इस थियेटर के अंदर सैकड़ों यूक्रेनी नागरिक शरण लेकर रह रहे थे। यूक्रेन ने आगे कहा कि फिलहाल यह तो पता नहीं चल सका है कि इस हमले में कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्याम सुंदर अग्रवाल, उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

 

बता दें कि रूस के बीच जंग को 21 दिन बीत चुके हैं। गुरुवार को दोनों देशों के बीच युद्ध का 22वां दिन है। सख्त से सख्त प्रतिबंधों के बावजूद रूस, यूक्रेन पर हमला रोकने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

 

इस बीच जंग का यह मामला इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस भी पहुंच गया है। ICJ ने बुधवार को रूस को यूक्रेन में तुरंत युद्ध रोकने का आदेश दिया है। कोर्ट ने रूस समर्थित देशों से इस मामले में दूरी बनाए रखने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 54 करोड़ की लागत से टेमर से छपोरा तक बनने वाली सड़क का छग विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया भूमिपूजन, टेमर सरपंच चन्द्र कुमार सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, लोगों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

 

इस मसले पर कोर्ट जो भी फैसला करेगा, वो सभी पक्षों के लिए बाध्य होगा। ICJ ने रूस के सामने यूक्रेन के सैनिकों के हथियार न डालने की तारीफ भी की। कोर्ट ने कहा कि रूसी आक्रमण पर यूक्रेन के लोग, सैनिक और राष्ट्रपति जेलेंस्की का बराबर से मुकाबला करना तारीफ के काबिल है।

error: Content is protected !!