छत्तीसगढ़: ​इस विभाग में 400 पदों पर निकली सीधी भर्ती, 7th pay के तहत मिलेगी सैलरी..देखें डिटेल्स

रायपुर: sarkari naukari in chhattisgarh : छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 400 पदों पर नौकरियां निकली है, इसके भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदनकर्ता छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। व्यापाम की बेवसाइट पर इसकी सारी जानकारी उपलब्ध है।



 

sarkari naukari in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में कुल 400 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें उप अभियंता सिविल बैकलॉग के लिए 18 पद और उप अभियंता सिविल नियमित पद 382 पद के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर सीधी भर्ती होगी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 8 मई 2022 को इस पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। विस्तृत विज्ञापन, शैक्षणिक योग्यता, पाठ्यक्रम, भर्ती प्रक्रिया और नियम और शर्तें आदि वेबसाइट में अपलोड है।

error: Content is protected !!