शादी के बाद बिन सिंदूर, मंगलसूत्र आलिया भट्ट हुईं स्पॉट, लोगों ने की कटरीना की तारीफ

किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी के बाद फैन्स उस एक्ट्रेस का ऑफ्टर मैरिज लुक देखने को बेताब रहते हैं। फिर वो चाहे दीपिका पादुकोण हों, अनुष्का शर्मा हों, कटरीना कैफ हों या आलिया भट्ट हों। फैन्स की नजरें उस पहनावे पर होती है जिसे नई दुल्हन बनने के बाद एक्ट्रेस पहनकर पहली बार कैमरे पर आती है। लोग उसकी माँग के सिंदूर से लेकर हाथ की मेहंदी तक को नोटिस करते हैं।

 



आपको याद होगा कुछ दिन पहले विक्की कौशल से शादी करने के बाद कटरीना कैफ का लुक खासा चर्चा में आया था। लोगों ने भारतीय संस्कृति के मुताबिक उनके माँग में सिंदूर लगाने के ढंग और उनके चेहरे पर आए ग्लो को देख उनकी तारीफ की थी। अब ऐसा ही आलिया भट्ट के साथ भी हो रहा है। उनकी शादी के बाद वाले लुक की चर्चा हर जगह हो रही है। लोगों ने उनके बेबी पिंक सूट को देख ये तो कहा है कि वो कटरीना कैफ को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। हालाँकि, कटरीना की तरह आलिया को उतनी तारीफ नहीं मिल रही।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

आलिया से सवाल किए जा रहे हैं कि उनकी शादी को एक हफ्ता भी नहीं हुआ, फिर आखिर उन्होंने हाथ में चूड़ा, माँग में सिंदूर क्यों नहीं लगा रखा। कुछ लोग ये कहकर भी मजाक उड़ा रहे हैं कि अगर “हमारे यहाँ होती सास कूट देती।”

 

इंस्टाग्राम पर उनके इस सादे लुक की जहाँ तारीफ हो रही है। वहीं कुछ लोग इस बात पर गौर कर रहे हैं कि आलिया ने न सिंदूर लगाया है और न ही हाथ में चूड़ा या चूड़ी पहनी है। एक यूजर उनसे पूछता है- “मंगलसूत्र कहाँ है एड़ी”

शिवानी शर्मा आलिया के लुक पर कहती हैं कि आलिया पहले जैसी ही दिख रही है। वहीं गुरलीन कौर कहती हैं कि ये कटरीना कैफ को कॉपी कर रही है। गजल खान लिखती हैं। कहीं से ये दुल्हन नहीं लग रही। इससे बढ़िया तो कटरीना कैफ थी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

बता दें कि कटरीना और आलिया की शादी कुछ ही महीनों के अंतराल में हुई है। इसलिए दोनों एक्ट्रेस के लुक को एक साथ जज किया जा रहा है। इसके अलावा आलिया ने जो बेबी पिंक सूट पहनकर मीडिया में पोज दिया उसकी वजह से भी आलिया को लेकर लोग कह रहे हैं कि वो कटरीना को कॉपी कर रही है। लेकिन अच्छी केवल कटरीना लग रही थीं।

 

आलिया भट्ट Vs कटरीना कैफ देख सकते हैं कि जिस तरह आलिया ने हल्का रंग पहनकर मीडिया के सामने आना चुना वैसे ही कटरीना कैफ भी हल्के रंग में मीडिया में आई थीं। मगर उनकी माँग में सिंदूर था, हाथ में गाढ़ी मेहंदी थी, चेहरे पर ग्लो था, चूड़े से भरा हाथ था। वहीं आलिया को देखें तो आलिया ने सूट के साथ सिर्फ बैग लिया है। उनके हाथ में गोल मेहंदी है जो हल्की दिख रही है। आलिया के चेहरे पर ग्लो तो है पर उनकी माँग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!