ज्यादा तेल मसाले का खाने के बाद हमेशा रखें… इन बातों का ख्याल, नहीं होगी परेशानी….डिटेल में जानिए….

हम चाहे कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन चटपटा और तेल मसाले वाली चीजें खाने से अपने आप को रोक नहीं पाते. ऐसे में अधिक मात्रा में तेल युक्त खाना खाने के बाद अक्सर पेट में दर्द, सूजन और लूज़ मोशन्स की दिक्कत हो जीता है. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि तेल मसाले वाली चीजें जितनी कम हो, उतनी कम खाएं.

 



हालांकि, शादी-पार्टियों में ऐसा करना संभव नहीं हो पाता, इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनको फॉलो करने के बाद आप ऑयली खाने को आसानी से पचा पायेंगें.

गर्म पानी को ना सिर्फ ऑयली खाना खाने के बाद उसे पचाने कि लिए बल्कि किसी भी मौसम में कभी भी पी सकते हैं. गर्म पानी से पेट के रोग और कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

तो यदि आप अक्सर ऑयली फूड खाते हैं तो आपको गर्म पानी जरूर पीना चाहिए.पैदल चलने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है और चाहे आपने ऑयली खाना खाया हो या हेवी, पैदल चलने से आपका डाइजेशन सिस्टम दुरुस्त रहेगा. साथ ही शरीर की अन्य समस्याएं भी दूर होंगी. खाना खाने के बाद कम से कम 100 कदम चलना बहुत जरूरी है.

हम सभी काली मिर्च और अजवाइन के बारे में तो जानते ही हैं. आपने आज हैवी फूड या बहुत ज्यादा ऑयली फूड खा लिया है तो घबराने वाली बात नहीं है. बस काली मिर्च और अजवाइन का पाउडर बनाकर मिक्स कर लें और गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

काली मिर्च और अजवाइन के सेवन से सीने में जलन और गैस्टिक जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है. साथ ही काली मिर्च और अजवाइन के रोजाना सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है.

अजवाइन और काला नमक पेट की समस्याओं को दूर करने में कारगर है इसके लिए आपको एक बर्तन में अजवाइन लेकर पानी के साथ काला नमक मिलाकर अच्छे से उबाल लें. इसके बाद इसे धीरे-धीरे पिएं. इस पानी से ऑइली फूड आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. KHABAR CG NEWS इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!