Amul Milk Price Hike : फिर बढ़ेंगे दूध के दाम, Amul के प्रबंध निदेशक ने बताई वजह, जानिए डिटेल

दूध के दाम फिर से बढ़ सकते हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एनर्जी, रसद और पैकेजिंग लागत बढ़ने की वजह से अमूल दूध की कीमतें बढ़ सकती है. हालांकि उन्होंने ये कहा कि वे बताने की स्थिति में नहीं है कि कितना रेट बढ़ेगा.

 



अमूल एमडी आर एस सोढ़ी ( RS Sodhi) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां से कीमतें कम नहीं हो सकती है बल्कि ऊपर ही जाएंगी. सोढ़ी ने कहा कि सहकारी ने पिछले दो वर्षों में कीमतों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसमें पिछले महीने दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी भी शामिल है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

किसानों को हो रहा फायदा
उन्होंने आगे कहा कि उनके उद्योग में मुद्रास्फीति चिंता का कारण नहीं है क्योंकि किसानों को उपज के लिए उच्च कीमतों से लाभ हो रहा है. सोढ़ी ने कहा, “अमूल और डेयरी क्षेत्र द्वारा की गई बढ़ोतरी दूसरों की तुलना में या इनपुट लागत में वृद्धि की तुलना में बहुत सीमित है.

लागत बढ़ी
उन्होंने कहा कि एनर्जी की कीमतें एक तिहाई से अधिक बढ़ गई हैं. यह जो कोल्ड स्टोरेज खर्च को प्रभावित करती हैं. रसद लागत भी इसी तरह बढ़ी है और पैकेजिंग के मामले में भी ऐसा ही है. इन दबावों के कारण दूध में 1.20 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान किसानों की प्रति लीटर आय भी ₹ 4 प्रति लीटर तक बढ़ गई है. सोढ़ी ने कहा कि कई तरह की दिक्कतों की वजह से कंपनी के लाभ में कमी आई है. लेकिन अमूल इस तरह के दबावों से बेफिक्र है क्योंकि मुनाफावसूली सहकारिता का मुख्य उद्देश्य नहीं है. Amul द्वारा कमाए गए एक रुपए में से 85 पैसा किसानों को जाता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!