सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 2.75 फीसदी बढ़ोत्तरी का ऐलान, मिलेगा तीन महीने का एरियर

बेंगलुरूः Hike in DA of govt employees कर्नाटक सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। अब यहां के कर्मचारियों को 27.25% महंगाई भत्ता मिलेगा। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को आदेश जारी किया गया है। कर्मचारियों को इसका लाभ 1 जनवरी, 2022 से मान्य होगा। यानी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन एक जनवरी से मिलेगा। राज्य कर्मचारियों के DA में यह बढ़ोतरी 2018 के संशोधित वेतनमान (Pay Scale) पर की गई है।



इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

 

Hike in DA of govt employees इससे पहले राज्य सरकार ने सितंबर में भी डीए में वृद्धि की थी। तब डीए बढ़ाकर 24.50 प्रतिशत किया था, जो पहले 21.5 प्रतिशत था। सरकारी आदेश के मुताबिक, 2018 के संसोधित वेतनमान में करिर्मचायों को देय महंगाई भत्ते की दरों को एक जनवरी, 2022 से मौजूदा 24.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 27.25 प्रतिशत किया जा रहा है। यह आदेश पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारियों, जिला पंचायत के कर्मचारियों, शिक्षकों पर लागू होगा।

 

सरकार ने Tweet में कहा है कि UGC, AICTE और ICAR पे स्‍केल पाने वाले कर्मचारियों का DA बढ़ाने का आदेश अलग से जारी किया जाएगा। सरकार ने यह भी कहा कि राज्‍य कर्मचारियों को DA सैलरी के साथ मिलेगा। जनवरी से मार्च के एरियर का पेमेंट मार्च की सैलरी के बाद हो सकता है। सरकार ने कहा है कि DA Renumeration का हिस्‍सा है, इसे पे के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  रोजाना 2 घंटे कम टीवी देखने से 43% तक घट सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में खुलासा

error: Content is protected !!