छत्तीसगढ़: जिस मामले को न सुलझा पाए पुलिस के बड़े अफसर, बकरे की अम्मा ने सुलझा दिया एक सेकंड में.. पढ़िए.

अंबिकापुर: Goat Solve Police Case जिले के कोतवाली थाने में एक ऐसा मामला आया जिसे सुलझाने में पुलिस के बड़े-बड़े अफसरों के हाथ-पांव फूलने लगे थे, लेकिन एक बकरे ने इस पूर मामले को सुलझा दिया। ये बातें भले आपको हवा हवाई लग रही हो, लेकिन ये सच है। दरअसल जब मामले को लेकर बकरे की अम्मा को बुलाय गया तो तुरंत ही मामले का पटाक्षेप हो गया।

 



 

Goat Solve Police Case मामला अंबिकापुर शहर के घुटरापारा का है, जहां घुटरापारा के रहने वाले राजू दास और प्रहलाद नायक के बीच एक काले रंग के बकरे को लेकर हुए विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें आपसी समझौता की सलाह दी, लेकिन दोनों बकरे पर अपना दावा पेश करते रहे।

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

 

इसके बाद अंतत: पुलिस वालों ने बकरे की अम्मा को थाने बुलाया था, जिसके बाद मामला तत्काल सुलझ गया। बकरा अपपी अम्मा को देखकर तत्काल उसके पास पहुंच गया। फिर इस पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया। फिलहाल ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : 19 नायब तहसीलदारों का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन, किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!