शिवरीनारायण दौरे पर रहेंगे CM भूपेश बघेल, देंगे कई विकास कार्यों की सौगात

रायपुर: CM भूपेश बघेल आज शिवरीनारायण के दौरे पर रहेंगे. जहां वो वो राम वनगमन परिपथ के तहत कई विकास कार्यों की सौगात देंगे. उनके कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी हैं. CM भूपेश बघेल आज दोपहर 2.15 बजे दूधाधारी मठ मंदिर का दर्शन करेंगे. दोपहर 3.05 बजे कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी का दर्शन करेंगे. इसके बाद दोपहर 4.05 बजे खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर और शबरी मंदिर के दर्शन करेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

दोपहर 4.25 बजे खरौद से शिवरीनारायण के लिए रवाना होंगे. दोपहर 4.30 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे. इस दौरान रामायण सेंटर और राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. वहीं राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम मे शामिल होंगे.

 

इसके बाद सीएम भूपेश बघेल शाम 6.20 बजे शिवरीनारायण मंदिर का दर्शन करेंगे. शाम 6.45 बजे माता शबरी की प्रतिमा लोकार्पण करेंगे. महानदी आरती में भी शामिल होंगे. इसके बाद शाम 7.20 बजे शिवरीनारायण के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!