सेना में जल्द शुरू हो सकती है सैनिकों की कांट्रैक्ट बहाली, इतने साल की होगी नौकरी….विस्तार से पढ़िए

नई दिल्ली: सैन्य बलों में जल्द ही एक नए तरीके से सैनिकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. इस प्रस्ताव को ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ (Tour of Duty) का नाम दिया गया है. इसे कम बजट में युवाओं को रोजगार देने के इरादे से जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. इसको लेकर करीब दो साल से तैयारी चल रही थी.

 



‘सेना में होगी कांट्रैक्ट बहाली’

इकोनॉमिक्स टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक इस अभियान के तहत कम खर्च में एक निश्चित कम समय के करार पर सैन्य बलों में अधिकारियों और सैनिकों की बहाली की जानी है. इसके तहत नौकरी का समय करीब तीन साल हो सकता है. बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में सशस्त्र बलों में सैनिकों की भर्ती में काफी कमी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

एक आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्तमान में सेना, वायु सेना और नौसेना में 1,25,364 पद खाली हैं. ऐसे में ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ के तहत होने वाली भर्ती से जहां योग्य युवाओं को नौकरी दी जा सकेगी वहीं सरकारी खर्च में भी कमी आएगी.
हरी झंडी मिलने के आसार

शीर्ष नेतृत्व से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है. इस सप्ताह रक्षा मंत्रालय में ‘टूर ऑप ड्यूटी’ पर ब्रीफिंग दी गई है. इस योजना को 2020 में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे द्वारा लाया गया था. हाल के महीनों में सरकार के शीर्ष स्तरों पर इसके आकार और दायरे पर विचार-विमर्श किया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

भर्ती की अवधारणा में बदलाव की उम्मीद

इस योजना की अंतिम रूपरेखा अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि इस फैसले से सशस्त्र बलों में स्थाई भर्ती की अवधारणा में बदलाव की उम्मीद है. नई प्रक्रिया में तीन साल के अंत में अधिकांश सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा. उन्हें आगे के रोजगार के अवसरों के लिए सशस्त्र बलों से सहायता मिलेगी. वहीं भर्ती किए गए युवाओं में से सर्वश्रेष्ठ को जगह होने पर अपनी सेवा जारी रखने का अवसर मिल सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!