यहां के स्कूलों में फूटा कोरोना बम, 25 छात्र और शिक्षक हुए संक्रमित, मचा हड़कंपः

नई दिल्लीः Schools closed again देश में कोरोना सक्रंमण के मामलों में भले ही अभी कमी आई हो लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। एनसीआर में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। इसी बीच गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। गाजियाबाद जिले के दो स्कलों में नौ छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं, तो वहीं नोएडा के एक निजी स्कूल में 13 छात्र और तीन शिक्षक कोविड पाजिटिव मिले हैं। संक्रमण की वजह से स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अब कक्षाएं ऑफलाइन न होकर आनलाइन चलेंगी। साथ ही संपर्क में आए छात्रों के भी सैंपल लिए गए हैं।

 



 

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

गाजियाबाद के दो स्कूलों में नौ छात्र संक्रमित
Schools closed again जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि वैशाली स्थित केआर मंगलम स्कूल में पांच छात्र संक्रमित मिले। इनमें तीन छात्र गाजियाबाद के और दो दिल्ली के रहने वाले हैं। सभी छात्र कक्षा छह के सैक्शन ए के हैं। इनमें एक छात्रा अपने माता-पिता के साथ वैष्णो देवी गई थी। लौटने पर माता-पिता संक्रमित हो गए और छात्रा इसी बीच दो दिन स्कूल गई। जांच में वह भी संक्रमित पाई गई। सोमवार को स्कूल के 136 छात्रों की जांच को सैंपल लिए गए। इसके अलावा इंदिरापुरम के सेंट फ्रांसिस स्कूल के चार छात्र संक्रमित मिलने के बाद 65 छात्रों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। इन छात्रों में दो ग्रेटर नोएडा के हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

 

नोएडा के स्कूल में 16 छात्र-शिक्षक पाजिटिव
नोएडा के सेक्टर-40 स्थित द खेतान स्कूल में 13 छात्र और तीन शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है। कक्षाएं आनलाइन चलेंगी। अब आफलाइन कक्षाएं 18 अप्रैल से शुरू होंगी। स्कूल ने इसको लेकर अभिभावकों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिन सात सेक्शन के छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनसे जुड़े सभी छात्रों को कोरोना की एंटीजन नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

Related posts:

error: Content is protected !!