Corona vaccination : देश में 185 करोड़ से अधिक लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन की खुराक, देखें आंकड़ें

नई दिल्ली: Corona vaccination in india : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में मंगलवार तक कोविड-19 रोधी टीके 185 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

 



 

मंगलवार को शाम सात बजे तक टीके की 13,52,233 खुराक दी गईं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक 12-14 वर्ष आयु वर्ग में टीके की 1,97,65,419 खुराक दी जा चुकी हैं।

 

मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों सहित 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 2,37,62,364 एहतियाती खुराक दी गई हैं। देर रात तक जारी पूरे दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

देश भर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण पिछले साल दो फरवरी से शुरू हुआ था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!