क्रिकेटर से नेता बने हरभजन सिंह का ऐलान, किसानों की बेटियों की शिक्षा के लिए देंगे राज्यसभा का वेतन

नई दिल्ली: Harbhajan Singh big harbhajan: क्रिकेटर से नेता बने हरभजन सिंह ने शनिवार को कहा कि वह राज्यसभा सांसद के तौर पर मिलने वाले वेतन को किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए देंगे। भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हरभजन को पिछले महीने पंजाब से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया था।



 

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ राज्यसभा सदस्य के तौर पर, मैं किसानों की बेटियों की पढ़ाई और सामाजिक कामों के लिए राज्यसभा से मिलने वाले अपने वेतन को देना चाहता हूं। मैं अपने देश को बेहतर बनाने में योगदान देते हुए जो कुछ भी कर सकता हूं वह करूंगा। जय हिंद।’’ हरभजन अपने खेल के दिनों से ही विभिन्न परोपकारी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  राहौद के सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रंगपंचमी पर होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

इस 41 साल के क्रिकेटर ने पिछले साल दिसंबर में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। वह इस साल मार्च में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा उच्च सदन के लिए नामित पांच उम्मीदवारों में से एक थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

error: Content is protected !!