विधानसभा में विधायकों ने डिप्टी स्पीकर को जड़ा तमाचा, बाल खींच-खींचकर बेरहमी से पीटा. पढ़िए

इस्लामाबाद: Slapped Deputy Speaker पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से विधानसभा का सदन अब अखाड़े में बदलते नजर आ रहे हैं। यहां स्थिति दिन ब दिन बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अब विधानसभा के सदस्य सदन में गुंडई करने लगे हैं। ऐसा ही नजारा शनिवार को देखने को मिला, जब पंजाब प्रांत के विधायकों ने गर्भ गृह में घूसकर डिप्टी स्पीकर पर हमला कर दिया। विधायकों का गुस्सा इस कदर फूटा लोग डिप्टी स्पीकर पर थप्पड़ बरसाने लगे, यहां तक की उनके बाल भी खींचे गए। विधानसभा में विधायकों की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

Slapped Deputy Speaker पंजाब का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए जब डिप्टी स्पीकर मोहम्मद मजारी सदन में आए तो पीटीआई के विधायकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर की। इतना ही नहीं PTI के विधायकों ने उन पर लोटे भी फेंके। विधायक अपने साथ लोटा लेकर आए थे उन्होंने सदन में घुसते ही लोटा-लोटा चिल्लाना शुरू कर दिया। ये उन नेताओं पर सियासी तंज था जिन्होंने इमरान की पार्टी छोड़कर विपक्ष का दामन थाम लिया था।

 

पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम पूर्ववर्ती इमरान खान नीत सरकार का समर्थन करने की वजह से उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होने से महज एक घंटे पहले उठाया। सूरी, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्य हैं और नेशनल असेंबली अध्यक्ष असद कैसर के इस्तीफे के बाद सदन के कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। कैसर ने 9 अप्रैल को यह कहते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था कि वह इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान नहीं करा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!