फुटबॉल खिलाड़ी की जर्सी रिकॉर्ड 40 करोड़ रुपए में होगी नीलाम, ऑनलाइन ऑक्शन जल्द…इस खिलाड़ी की जर्सी नीलम होगी…पढ़िए

लंदन. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना (Diego Maradona) के द्वारा 1986 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में पहनी गई जर्सी पहली नीलाम होगी. इसके लिए नीलामीकर्ताओं को लगभग 40 लाख पाउंड (लगभग 40 करोड़ रुपए) की बोली लगने की उम्मीद है.



इस मैच को विवादास्पद हैंड ऑफ गॉड (Hand of God) गोल के लिए जाना जाता है. इस मैच में माराडोना हेडर से गोल करना चाहते थे, लेकिन गेंद कथित तौर पर उनके हाथ से टकराकर गोल पोस्ट में चली गई थी. मैच रेफरी इसे देखने में विफल रहे थे. उन्होंने हालांकि इस मैच में अपनी ख्याति के अनुरूप इंग्लैंड की लगभग पूरी टीम को अपनी शानदार ड्रिबलिंग से छकाते हुए गोलकर टीम को यादगार जीत दिलाई थी.

इसे भी पढ़े -  India vs New Zealand: आज होगा आखिरी 'वॉर', अहमदाबाद में भारतीय टीम रचना चाहेंगी इतिहास; कीवियों को कम नहीं आंकना होगा

नीलामीकर्ता सोथबाय ने बुधवार को कहा कि 20 अप्रैल को शुरू होने वाली ऑनलाइन नीलामी में जर्सी को 40 लाख पाउंड से अधिक की राशि मिल सकती है. स्ट्रीटवियर और आधुनिक संग्रहणीय वस्तुओं की नीलामी देखने वाले सोथबाय के प्रमुख बराहम वाचर ने कहा कि यह शर्ट दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण खेल यादगार वस्तुओं की एक छोटी सूची में शामिल है. वाचर ने कहा कि  मेरे लिए यह शायद सबसे बड़ा काम होगा.

अर्जेंटीना की टीम बनीं चैंपियन

मेक्सिको सिटी में 22 जून 1986 को खेले गए इस मैच का महत्व और भी अधिक था, क्योंकि इससे 4 साल पहले ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच फॉकलैंड द्वीप को लेकर संघर्ष हुआ था. माराडोना ने बाद में कहा कि यह गोल माराडोना के सिर और भगवान के हाथ (हैंड ऑफ गॉड) के मिश्रण से हुआ था.

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

मैच के उनके दूसरे गोल को 2002 में फीफा के
इस मैच के बाद माराडोना ने इंग्लैंड के मिडफील्डर स्टीव हॉज के साथ जर्सी की अदला-बदली की. उन्होंने अब तक इसे कभी बेचा नहीं था. यह पिछले 20 वर्षों से मैनचेस्टर में इंग्लैंड के राष्ट्रीय फुटबॉल संग्रहालय के लिए ऋण पर है. पिछले दिनों माराडोना का निधन हो गया. इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

error: Content is protected !!