भगवान ने दी ऑन द स्पॉट सजा! मंदिर से गहने चुराने के लिए किया दीवार में छेद, वापस निकलते समय उसी में फंस गया चोर

श्रीकाकुलम: कहा जाता है कि बुरे काम का अंजाम कभी भी अच्छा नहीं हो सकता है। देर-सबेर किसी ने किसी रूप में उसका फल मिल ही जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चोर के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें भगवान में ऑन द स्पॉट सजा दे दी। दरअसल, एक चोर आंध्र प्रदेश के एक मंदिर से गहने चुराने के लिए खोदे गए छेद में खुद ही फंस गया। छेद में फंसकर चोर मदद के लिए चिल्लाने लगा। तभी लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा लिया।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

 

God gave punishment मिली जानकारी के अनुसार ये मामला आंध्रप्रदेश के तटीय जिले श्रीकाकुलम के जामी येल्लम्मा मंदिर का है, जहां से गहने लेकर भागने की कोशिश कर रहा आरोपी छेद में फंस गया। पापा राव (30) के रूप में पहचाने गए चोर ने मंदिर की छोटी सी खिड़की तोड़ दी थी और मूर्तियों से गहने भी लूट लिए थे।

 

लेकिन बाहर निकलते समय वह छेद में फंस गया। जब कई घंटों के बाद भी वह नहीं निकल पाया तो उसने रो-रोकर लोगों को मदद के लिए बुलाना शुरू किया जिससे ग्रामीणों अलर्ट हो गए और मौके पर पहुंच गए। उसे वहां से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : शिवरीनारायण मण्डल मे विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

error: Content is protected !!