Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

सक्ती. सक्ती में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर 24 मार्च को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस वर्ष की थीम “Yes! We Can End TB: Led by Country, Powered by People” अर्थात “सामूहिक नेतृत्व एवं सामूहिक प्रयास से हम टीबी (क्षय रोग) को समाप्त कर सकते हैं” निर्धारित की गई है.

 



कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2023 एवं 2024 में टीबी मुक्त पंचायत घोषित ग्रामों के सरपंचों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. साथ ही उनके प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

इस अवसर पर वेदांता पावर प्लांट के सहयोग से जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों द्वारा टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई.

इसी क्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान (द्वितीय चरण) का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना कर किया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, स्टेट पीएमटीबीएम कंसलटेंट दीक्षा पूरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद राठौर, एसटीएलएस संजय बंजारे, डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, जिला आयुष्मान समन्वयक सलमान, एसटीएस मीना मरकाम, टीबी मितान ओम प्रकाश धीरहे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

error: Content is protected !!