Groom died before marriage : घर में चल रही थी शादी की तैयारी, अचानक आई… दूल्हे की मौत की खबर, परिवार में पसरा मातम…क्या है मामला…पूरी खबर पढ़िए…

फरीदाबाद :  हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सेक्टर-56 में सीवर के खुले मैनहोल में गिरकर एक बैंककर्मी युवक की मौत हो गई। इस युवक की तीन महीने बाद शादी होनी थी, लेकिन इस हादसे से घर में मातम छा गया। यह घटना शनिवार देर रात की है

 



रविवार को मृतक युवक का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर कागजी कार्यवाही शुरू की। मृतक बैंककर्मी की पहचान शिवदुर्गा विहार लकड़पुर निवासी 24 वर्षीय हरीश वर्मा उर्फ हनी के रूप में हुई है। सेक्टर-58 के थाना प्रभारी भारतेंद्र का कहना है कि जांच की जा रही है कि मैनहोल को ढंकने की जिम्मेदारी किसकी थी।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

जांच के बाद संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगापुलिस प्रवक्ता के अनुसार हरीश एचडीएफसी बैंक में कस्टमर एजेंट के तौर पर काम करते थे। हरीश शनिवार रात अपने दोस्तों शिवम और प्रवीन के साथ कार में सवार होकर सेक्टर-56 एक दोस्त से मिलने गए थे।

देर रात तीनों वापस लौट रहे थे। सेक्टर-56 के पास हरीश ने लघुशंका के लिए कार रुकवाई। कार से थोड़ी दूरी पर वे लघुशंका के लिए जाने लगे। इसी दौरान वहां सीवर का मैनहोल खुला था, जो अंधेरा होने के कारण हरीश को नहीं दिखाई दिया। इससे हरीश उसमें गिर पड़े। आवाज सुनकर शिवम और प्रवीन मैनहोल के पास पहुंचे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

उन्होंने मोबाइल की टार्च जलाकर मैनहोल में देखा तो हरीश उसमें पड़े दिखाई दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शिवम और प्रवीन के साथ मिलकर हरीश को निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे।

इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हरीश को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने हरीश का रिश्ता भी तय कर दिया था। तीन महीने बाद उसकी शादी थी।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!