GT Vs DC IPL 2022: गिल की पारी फर्ग्युसन की रफ्तार, पंत पर भारी पड़ा पंड्या का वार

फर्ग्युसन की शानदार गेंदबाजी



गुजरात टायटंस की तरफ से लुकी फर्ग्युसन ने बेहतरीन गेंदबाजी की . फर्ग्युसन 4 ओवरों में 28 रन देकर दिल्ली कैपिटल्स के 4 खिलाड़ियों को आउट किया. मोहम्मद शामी को भी 2 विकेट मिले.

ललित यादव को गलत तरीके से दिया गया आउट

दिल्ली कैपिटल्स को उस समय सबसे बड़ा झटका लगा जब इन फॉर्म बल्लेबाज ललित यादव को थर्ड अंपायर ने गलत आउट दे दिया जबकि रिप्ले में साफ था कि बेल विजयशंकर के पैर से पहले लगी थी.

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

मुस्तफिजुर और खलिल की शानदार गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए. मुस्तफिजुर के अलावा खलिल अहमद ने भी 2 विकेट चटकाए.

GT ने बनाए थे 171

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टायटंस (GT) ने शुभमन गिल की 84 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे. गिल ने मात्र 46 गेंदों पर खेली गई 84 रनों की पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए. शुभमन गिल के अलावा कप्तान हार्दिक पंड्या ने 31 और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली.

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

error: Content is protected !!