छत्तीसगढ़: आप हैं अगर तनाव से ग्रस्त तो न करें फिक्र, यह किया है सरकार ने उपाय..देखें

रायपुर: special mental health unit : प्रदेश के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर एवं बिलासपुर में एक अप्रैल 2022 से प्रत्येक शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य इकाई के संचालन की शुरूआत की गई है। पिछले शुक्रवार की तरह आगामी शुक्रवार 8 अप्रैल को भी रायपुर और बिलासपुर स्थित शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय में विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी संचालित की जाएगी।

 



 

special mental health unit : आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि हर शुक्रवार को संचालित होने वाली विशेष ओपीडी में मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आयुर्वेद के माध्यम से उपयुक्त उपचार एवं स्वस्थ जीवन शैली सम्बंधित मार्गदर्शन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार इन मरीजों को पंचकर्म सेवाएँ भी प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

 

मानसिक स्वास्थ्य सलाह
कब: प्रति शुक्रवार
कहां: बिलासपुर व रायपुर के आयुर्वेद अस्पताल में
समय: सुबह 11 बजे से

 

उन्होंने बताया कि शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर एवं बिलासपुर में पिछले शुक्रवार 1 अप्रैल को इस सिलसिले की शुरूआत करते हुए विशेष ओपीडी संचालित कर मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित मरीजों की निःशुल्क जाँचकर उपचार प्रदान किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!