इमरान खान: क्या अब भी बने रहेंगे… पाकिस्तान के कप्तान? जानें वर्ल्ड कप के हीरो का क्रिकेट के मैदान से सियासत तक का सफर

आज से करीब चार दशक पहले जब बॉल टेंपरिंग आम बात थी, तब इमरान खान की गेंदों को छूना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं था। लेकिन अब जब इस पर प्रतिबंध लग चुका है, तो इमरान खान ने गेंद से छेड़छाड कर दी। हालांकि, इस बार उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने रोक दिया और सजा के तौर पर अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने का आदेश दे दिया। आज इस अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना है, इसके बाद साफ हो जाएगा कि 10 साल तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बने रहने और वर्ल्ड कप जीत के हीरो इमरान खान सियासत के कप्तान बने रहते हैं या नहीं।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

आइए जानते हैं इमरान ने कैसे तय किया क्रिकेट के मैदान से संसद तक का सफर…10 साल तक रहे कप्तान इमरान खान 10 साल तक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 48 टेस्ट मैच खेले। इसमें 14 मैच में जीत मिली, आठ हारे तो 26 ड्रा रहे। इसके अलावा उन्होंने 139 वनडे मैच खेले। इसमें 77 पाकिस्तान ने जीते, 57 मैच उनकी टीम हार गई। 1992 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान भी इमरान खान ही थे।

जानते हैं इमरान खान का सफर…

1952 – लाहौर के पश्तून परिवार में जन्म

1971- टेस्ट मैच में डेब्यू

1974- वनडे में डेब्यू

1982- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बने

1992- वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो रहे

1996- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की स्थापना की

2002- परवेश मुशर्रफ के सैन्य शासन के दौरान हुए आम चुनाव में पीटीआई ने पहली और एक मात्र सीट जीती

2010- आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल

2018- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने

error: Content is protected !!