IPL 2022 : इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास के बावजूद धोनी की सालाना कमाई 30 फीसदी बढ़ी, जानिए कितनी है कुल इनकम…

महेंद्र सिंह धोनी की इनकम में बीते एक साल में लगभग 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.



क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को भले अलविदा कह दिया हो, लेकिन इससे उनकी सालाना आय पर कोई असर नहीं पड़ा है. बीते एक साल में उनकी आमदनी में लगभग 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. आयकर विभाग में उनकी ओर से जमा किया गया एडवांस टैक्स इसकी तस्दीक करता है. उन्होंने वर्ष 2021-22 के लिए आयकर विभाग को बतौर एडवांस टैक्स 38 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जबकि पिछले साल यानी वर्ष 2020-21 में यह रकम 30 करोड़ के आसपास थी. आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी इस साल भी झारखंड के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्स पेयर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

विशेषज्ञों के मुताबिक, धोनी की ओर से जमा कराये गये 38 करोड़ के एडवांस टैक्स के आधार पर वर्ष 2021-22 में उनकी आय लगभग 130 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है. आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरूआत की, तभी से लगातार झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे बड़े आयकर दाता हैं.

वर्ष 2019-20 में उन्होंने 28 करोड़ और इसके पहले 2018-19 में भी लगभग इतनी ही राशि आयकर के तौर पर चुकायी थी. इसके पहले उन्होंने 2017-18 में 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का इनकम टैक्स चुकाया था.

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

जाहिर है, 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं. हालांकि क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल से उनका नाता बरकरार है.

पूर्व भारतीय कप्तान ने कई कंपनियों में निवेश किया है. स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाताबुक, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और ऑर्गेनिक फार्मिंग में भी उन्होंने निवेश किया है. रांची में वह लगभग 43 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक फार्मिंग करवाते हैं.

इसे भी पढ़े -  254 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार... इस टीम के गेंदबाज ने मचाई तबाही; लगातार 5 गेंदों पर झटके 5 विकेट

error: Content is protected !!