इजरायल ने किया दुनिया के पहले एंटी मिसाइल लेज़र सिस्टम का सफल परीक्षण….पढिए इस मिसाइल की खासियत….

इजरायल ने दुनिया के पहले एंटी मिसाइल लेज़र सिस्टम का सफल परीक्षण किया है. इस बात की जानकारी खुद इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने दी है. इस मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को ‘आयरन बीम’ लेज़र इंस्पेक्शन का नाम दिया गया है.

 



ये दुनिया की पहली ऊर्जा-आधारित हथियार प्रणाली है. इससे यूएवी, रॉकेट और मोर्टार को नीचे गिराने के लिए एक लेजर का इस्तेमाल किया जाता है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेनेट के मुताबिक इससे एक शॉट के लिए महज 3.5 डॉलर का खर्चा आता है.

इजरायल के रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान और विकास निदेशालय ने उच्च शक्ति वाले ‘आयरन बीम’ लेजर इंटरसेप्शन सिस्टम के साथ सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा किया. इजरायल के प्रधानमंत्री बेनेट इस ऐतिहासिक पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सुनने में ये साइंस फिक्शन जैसा लग सकता है, लेकिन ये सच है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

गेम चेंजर साबित होगा ये सिस्टम

डिफेंस की दुनिया में एक्सपर्ट्स इसे गेम चेंजर कह रहे हैं. इसे ऑपरेट करना बेहद आसान है. साथ ही इस पर खर्चा भी बेहद कम आता है. पिछले कई सालों से इजरायल में इसको लेकर टेस्ट किए जा रहे थे. इस तकनीक को राफले हथियार बनाने वाली कंपनी के साथ मिलकर तैयार किया गया है.

हवाई जहाज पर सिस्टम को फिट करने की तैयारीलेजर सिस्टम का एक नकारात्मक पक्ष ये है कि ये लो विजिबिलिटी में अच्छी तरह से काम नहीं करता है. लिहाजा अगर बादल और खराब मौसम हो तो इसे ऑपरेट नहीं किया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

ऐसे में इजरायल ने कहा है कि वो हवाई जहाज पर भी सिस्टम को लगाने की तैयारी कर रहा है, जिससे कि बादलों के ऊपर रखकर इसे सीमा पर निशाना बनाया जा सके. इस पर फिलहाल काम चल रहा है.

गाजा में होगी तैनातीमीडिया रपोर्ट्स के मुताबिक आयरन बीम लेजर इंटरसेप्शन सिस्टम को गाजा के पास तैनात किया जाएगा. इजरायल के रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने एक बयान में कहा कि लेजर रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल जल्द से जल्द किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!