JIO का सबसे सस्ता रिचार्ज.. महज 10 रुपए में अनलिमिटेड वैलिडिटी, मिलेगी ये खास सुविधाएं भी

नई दिल्लीः Jio’s cheapest recharge देश भर की निजी टेलीकॉम कंपनियों के बीच इन दिनों प्रतिस्पर्धाओं का दौर चल रहा है। अलग-अलग कंपनियां अपने ग्राहकों को रिझाने के लिए तमाम तरह के ऑफर्स लेकर आ रहे हैं। जियो की बात करें तो जियो के पास कई प्लान्स मौजूद हैं। जियो अपने कंज्यूमर्स को टॉप-अप वाउचर भी ऑफर करता है। इसके वाउचर्स की शुरुआत 10 रुपये से होती है। आइए जानते हैं 10 रुपये में जियो आपको क्या क्या देती है।



 

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

Jio’s cheapest recharge जियो की इस 10 रुपये का टॉप-अप ऑफर करती है। 10 रुपये के अलावा कंपनी 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये और 1000 रुपये का टॉप-अप देती है। 10 रुपये के टॉप-अप में आपको अनलिमिटेड वैलिडिटी के लिए 7.47 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। इस टॉक टाइम का इस्तेमाल आप कॉलिंग, डेटा, एसएमएस किसी भी चीज में कर सकते हैं। इसके अलावा इसका यूज इंटरनेशनल सर्विस में भी किया जा सकता है।

 

कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद सभी टॉप-अप प्लान्स अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ आते हैं। यानी आपका टॉप टाइम बैलेंस एक्सपायर नहीं होगा। कंपनी 20 रुपये में 14.95 रुपये का टॉक टाइम देती है, जबकि सबसे महंगे टॉप-अप 1000 रुपये में 844.46 रुपये का टॉक टाइम मिलता है।

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

error: Content is protected !!