छत्तीसगढ़: 94 दिनों बाद जेल से रिहा हुए कालीचरण महाराज, 1 अप्रैल को हाईकोर्ट से मिली थी जमानत

रायपुरः Kalicharan Maharaj released महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज की आखिरकार सोमवार देर शाम जेल से रिहाई हो गई। कालीचरण महाराज 94 दिनों से जेल में बंद थे। 1 अप्रैल को उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जेल परिसर में कई हिंदू संगठन के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने कालीचरण और राष्ट्रवाद के नारे लगाए।

 



 

Kalicharan Maharaj released इससे पहले कालीचरण महाराज की रिहाई दो बार टल चुकी थी। एक अप्रैल को ही उनकी रिहाई होने वाली थी। लेकिन जमानतदार के दस्तावेजों में कमी के कारण टल गई थी। वहीं सोमवार को भी उनके रिहाई की खबर आई थी लेकिन पुलिस ने महाराष्ट्र में दर्ज मामले का हवाला देते हुए जेल के अधिकारियों ने उनकी रिहाई नहीं की थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

बता दें कि राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में कालीचरण महाराज में महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और नाथूराम गोड़से की तारीफ की थी। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने उन्हें खजुराहों से गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!