Kapil Sharma: पत्नी से कपिल ने पूछा – एक स्कूटर वाले से क्या सोचकर शादी किया था… तुमने, गिन्नी ने मस्त जवाब देकर… कपिल की भी कर दी बोलती बंद…

लेकिन अभी हाल ही में कपिल शर्मा से जुड़ी ऐसी खबर सामने आ रही है कि आने वाले दिनों में यह नेटफ्लिक्स के शो ‘आई एम नॉट डन येट’ में नजर आने वाले हैं, जिसके बाद से कपिल शर्मा के फैंस बेसब्री से उनके इस शो का इंतजार कर रहे हैं| वही अब इस शो का एक ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो इन दिनों को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और कपिल शर्मा के लाखों फैंस के बीच यह काफी चर्चा का विषय भी बना हुआ है|

 



खास बात यह है कि इस ट्रेलर में कपिल शर्मा के साथ उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी नजर आ रही हैं, जो कि अमूमन लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं और खबरों सुर्खियों से भी वह ना के बराबर ही नजर आते हैं| और इसी वजह से कपिल शर्मा का नया शो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है|

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

अगर बात करें इस शो के ट्रेलर की तो इसमें कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ से शादी को लेकर सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं, इसका जवाब देते हुए कपिल की पत्नी ने उनकी बोलती ही बंद कर दी और वहां पर मौजूद तमाम लोग यह सब देखने के बाद चाह कर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए|

दरअसल अपनी पत्नी गिन्नी के बारे में बात करते हुए कपिल ने कहा कि-|घर बनाने की बात, बहन की शादी की बात तो पापा मुझसे कह गए थे।|इस बारे में कपिल शर्मा ने आगे कहा कि- |

लेकिन घर किसके साथ बसाना था, वो मुझे मालूम था। वो थी मेरी पत्नी गिन्नी। लेकिन गिन्नी तुमने एक स्कूटर वाले से क्या सोचकर शादी की थी?| ऐसे में कपिल शर्मा के इस सवाल पर अपना जवाब देते हुए गिन्नी ने कहा कि- |मैंने सोचा कि पैसे वालों से तो सभी प्यार करते हैं, लेकिन इस गरीब का भला ही कर दूं।|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कपिल शर्मा ने ‘द मैन मैगजीन’ को दिए गए अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी लव स्टोरी भी शेयर की थी जहां पर उन्होंने बताया था कि गिन्नी चतरथ उनकी जूनियर हुआ करती थी, जिनके बारे में कपिल शर्मा को पता चला कि वह पसंद करती हैं|

यह जानने के बाद कपिल शर्मा उन्हें समझाने के लिए पहुंचे कि जिस कार में वह कॉलेज आती हैं उसकी कीमत उनके पूरे परिवार की आय जितनी है, और ऐसे में यह रिश्ता संभव नहीं है|हालांकि, 12 दिसंबर, 2018 को आखिरकार कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधी गए और आज यह दोनों कुल 2 बच्चों के पेरेंट्स भी बन चुके हैं|

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!