Maruti Suzuki Ertiga 2022 लॉन्च: 7-सीटर नई मारुति अर्टिगा 2022…. एमपीवी में मिला सीएनजी के साथ नया इंजन, 6-स्पीड AT, जानें… कीमत, माइलेज और फीचर्स….पढिए विस्तार से

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Ltd (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) ने शुक्रवार को न्यू जेनरेशन Maruti Suzuki Ertiga 2022 MPV (मारुति सुजुकी अर्टिगा 2022 एमपीवी) को आधिकारिक तौर पर भारत में कई अपडेट के साथ लॉन्च किया है।

 



कितनी है कीमत

Maruti Suzuki Ertiga 2022 की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 8.35 लाख रुपये रखी गई है। जो ZXi+ वैरिएंट 12.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है। यह पहली बार है जब मारुति अर्टिगा के टॉप-ऑफ-द-लाइन ZXi वैरिएंट पर सीएनजी का ऑप्शन दे रही है। लेकिन इसके साथ ही कई अन्य नए बदलाव किए गए हैं जो एमपीवी को फिर से एक आकर्षक विकल्प बनाने का वादा करते हैं।

11 वैरिएंट्स
लेटेस्ट Ertiga चार ट्रिम्स और 11 ब्रॉड वैरिएंट्स में उपलब्ध है। VXi, ZXi और ZXi+ में तीन ऑटोमैटिक ऑप्शन दिए गए हैं, जबकि CNG विकल्प भी दो वैरिएंट्स VXi और ZXi में उपलब्ध है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

इंजन और गियरबॉक्स

मारुति सुजुकी अर्टिगा 2022 में पहले से बेहतर नया के-सीरीज 1.5-लीटर डुअल वीवीटी इंजन मिलता है। इस इंजन को एमपीवी द्वारा दी जाने वाली ईंधन दक्षता को और बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जबकि पिछले मॉडल वाले 4-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट को हटाकर 6-स्पीड यूनिट दिया गया है। मॉडल पर पैडल शिफ्टर्स भी उपलब्ध हैं।

कितना है माइलेज

न्यू जेनरेशन Maruti Suzuki Ertiga 2022 पेट्रोल इंजन में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 20.51 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 20.30 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि सीएनजी मोड में नई अर्टिगा का माइलेज 26.11 किमी प्रति किलोग्राम है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

फीचर्स

लेटेस्ट अर्टिगा के केबिन को नयापन देने पर काफी ध्यान दिया गया है। 2022 मारुति सुजुकी एर्टिगा फेसलिफ्ट, अपने टॉप-स्पेक ZXi + ट्रिम में, 7-इंच स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन से लैस है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्लेको सपोर्ट करते हैं। इसमें 40 से ज्यादा फीचर्स के साथ सुजुकी कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एक ऑनबोर्ड वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है।

अन्य फीचर्स में 4 एयरबैग, ईबीडी और बीए के साथ एबीएस, हिल-होल्ड असिस्ट, ईएसपी, आईएसओफिक्स माउंट, पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ओआरवीएम, एयर-कूल्ड कपहोल्डर और तीनों पंक्तियों के लिए एसी वेंट शामिल हैं।

मुकाबला
भारतीय बाजार में नई अर्टिगा का Renault Triber (रेनो ट्राइबर) और Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) के साथ मुकाबला जारी रहेगा। और हाल ही में लॉन्च की गई किआ कैरेंस भी अर्टिका की प्रतिद्वंद्वी है, जिसके लोवर वैरिएंट्स इसी कीमत पर आते हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!