अपने पिता का नहीं, बल्कि अपनी माँ के सरनेम इस्तेमाल करती है… ये 7 मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ…विस्तार से पढ़िए

सायरा बानो

अपने जमाने की टॉप बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल रहीं ऐक्ट्रेस सायरा बानो ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया था| पर आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभिनेत्री सायरा बानो ने हमेशा अपनी मां नसीम बानो का ही सरनेम इस्तेमाल किया है, जबकि उनके पिता का नाम मियां एहसान-उल-हक था| इतना ही नहीं बल्कि, उन्होंने दिलीप कुमार के साथ शादी के बाद भी अपने सरनेम में कोई बदलाव नहीं किया|


 



अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अपने पिता के साथ साथ अपनी मां का सरनेम भी इस्तेमाल करती हैं| जानकारी के लिए बता दें, अदिति राव हैदरी की मां का नाम विद्या राव और उनके पिता का नाम एहसान हैदरी है| बताते चलें, एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी असल जिंदगी में राजघराने से ताल्लुक रखते हैं|


इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

रिया सेन और रायमा सेन

रिया सेन और राइमा सेन, दोनों ही असल जिंदगी में सगी बहने हैं और यह दोनों ही बहने आज बॉलीवुड अभिनेत्रियों के रूप में अपनी पहचान रखती हैं| रिया सेन और राइमा सेन की बात करें, इनकी मां का नाम मुनमुन सेन है और ऐसे में यह दोनों अभिनेत्रियां अपनी मां का सरनेम ही इस्तेमाल करते हैं|


लीसा हेडन

खूबसूरत और ग्लैमरस मॉडल के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली लीजा हेडन आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान रखते हैं| लीजा हेडन की बात करें तो, एक बार उन्हें आस्ट्रेलिया की ट्रिप पर जाना था, लेकिन उन दिनों इनका पासपोर्ट नहीं बना था, जिस वजह से उन्होंने अपनी मां का पासपोर्ट दिखा दिया था| और इसी वजह से हमेशा के लिए वह अपनी मां का ही सरनेम इस्तेमाल करने लगी| हालांकि, इनके पिता का नाम वेंकट है, जो कि मूल रूप से एक साउथ इंडियन है|


इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड की बेहद हॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का असली नाम रिया लांबा है, जोकि इनके पिता मुकेश कुमार लांबा का सरनेम है| लेकिन आज एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के नाम से ही अपनी पहचान रखते हैं, और उन्हें शेरावत सरनेम अपनी मां से मिला है| एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत की मां का नाम संतोष शेरावत है, और आज एक्ट्रेस अपनी मां का ही सरनेम इस्तेमाल करती हैं|


कोंकणा सेन शर्मा

अपने बेहतरीन अभिनय से टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक अहम पहचान रखने वाली एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा अपने नाम के पीछे 2 सरनेम लगाती हैं, क्योंकि इनकी मां का नाम अपर्णा सेन है और उनके पिता का नाम मुकुल शर्मा है| और ऐसे में इन दोनों ही सरनेम को स्माल करते हुए उन्होंने अपना नाम कोंकणा सेन शर्मा रखा है|

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!