कल से शुरू होगी रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कॉलेजों की ऑनलाइन परीक्षाएं, समय पर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करने वाले माने जाएंगे अनुपस्थित

रायपुर: PRSU Online Exam पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय यानि PRSU से संबद्ध कॉलेजों में 16 अप्रैल से ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। सुबह आठ से 11 बजे तक परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके लिए कॉलेजों में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 



 

PRSU Online Exam विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में करीब एक लाख 84 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। बता दें कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी ऑनलाइन मोड पर परीक्षाएं ली जा रही हैं। कॉलेजों के माध्यम से छात्रों को पहले ही उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

 

छात्रों को विवि की वेबसाइट, ईमेल और वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सुबह 7 बजे तक प्रश्नपत्र मिलेंगे।परीक्षा के दिन ही 3 बजे तक उत्तर पुस्तिका जमा करना अनिवार्य है और समय पर जो छात्र उत्तर पुस्तिका जमा नहीं कर पाएंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!