राज कुंद्रा ने मुंह छिपाने के लिए पहना… ऐसी अजीबो-गरीब जैकेट कि छूट गई… शिल्पा की भी हंसी, लोग बोले- सस्ता डेडपूल

नई दिल्ली. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा आजकल मीडिया से नजरें चुराते हैं। जब से अश्लील फिल्मों के केस में जेल से बाहर आएं हैं, वो लोगों को अपना चेहरा कम ही दिखाते हैं। सनडे को फैमिली के साथ बाहर निकले कुंद्रा ने कुछ ऐसा गेटअप बना रखा है जिसे देख सोशल मीडिया पर लोगों की हंसी छूट रही है। शिल्पा अपनी मां और बहन शमिता शेट्टी के साथ जहां स्माइल दे रहीं थीं, तो वहीं राज कुंद्रा पूरी तरह से ढके हुए दिखाई दिए।

 



दरअसल, कुंद्रा और शेट्टी फैमिली फिल्म देखने निकले थे, शिल्पा, शमिता और उनकी मां तो नॉर्मल नजर आए, पर राज कुंद्रा के आउटफिट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। राज ने एक काले रंग की हुडी जैकेट और एक मिरर-टिंटेड फेस शील्ड पहनी थी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

हमेशा की तरह, राज बिना किसी पोज के, जल्दी से बिलडिंग में चले गए। पति राज कुंद्रा जिस तरह से मीडिया को इग्नोर कर रहे थे, ये देखकर शिल्पा शेट्टी की भी हंसी छूट गई।पैपराजी विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसे ही राज कुंद्रा का ये वीडियो वायरल हुआ, लोग इसपर रिक्शन देने लगे।

यहां तक ​​कि नेटिजन्स ने भी राज कुंद्रा के लेटेस्ट लुक की चुटकी ली। एक ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘हाहाहाह चेहरा छिपा रहा है।’ जबकि एक अन्य ने कहा, ‘बात ऐसी है कि मुंह दिखने लयक नहीं हैं न इसलिए।’ एक यूजर ने कमेंट किया, “उनके पास वास्तव में कोई विकल्प नहीं है। अब तो इसी लुक में नजर आएगा ये’ एक यूजर ने उनके लुक को ‘सस्ता #squidgame’ करार दिया। जबकि एक अन्य ने लिखा, ‘सस्ता डेडपूल।’

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

वैसे ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी राज कुंद्रा, किम कार्दशियन के मेट गाला 2021 के लुक को कॉपी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ऐसा हुडी पहना था, जिसमें पूरा शरीर और चेहरा भी ढका हुआ था। इस आउटफिट में सिर्फ उनकी आंखें ही नजर आ रही थीं। राज को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया गया था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

Related posts:

error: Content is protected !!