राजेश खन्ना की लगातार 15 सुपरहिट फिल्मो का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है आज तक, जाने.. किस तरह से अभिनेता ने बदल दिया था… हिंदी सिनेमा का ट्रेंड…फिल्मों की लिस्ट देखिए…

बीते 90 के दशक के बेहद मशहूर और जाने-माने सुपरस्टार अभिनेता राजेश खन्ना ने अपने बेहतरीन लुक और दमदार एक्टिंग के दम पर लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी और उन दिनों राजेश खन्ना अपने दौर के सबसे सफल अभिनेता भी हुआ करते थे| और ऐसा भी कहा जा सकता है कि राजेश खन्ना नें ही असल मायने में सुपरस्टार शब्द की परिभाषा लिखी थी, और वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार अभिनेता थे।

 



बात करें अगर राजेश खन्ना के फिल्मी कैरियर की, तो उन्होंने फिल्म आखरी खत के जरिए हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा था। जिसके बाद साल 1969 में आई फिल्म आराधना के रिलीज़ के बाद उन्होंने साल 1971 तक एक के बाद एक लगातार 15 हिट फिल्में दी थी, जो एक रिकॉर्ड बन चुका है और उनके इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई बॉलीवुड अभिनेता तोड़ नहीं पाया है।

राजेश खन्ना ने हिंदी फिल्म जगत ने उन दिनों कदम रखा था जब राज कपूर, देवानंद, दिलीप कुमार और शशि कपूर जैसे दिग्गज सितारे फिल्म जगत में मौजूद थे| वह दौर सामाजिक और राजनीतिक बदलावों को पर्दे पर उतारने के साथ-साथ अभिनय की बारीकियों का एक दौर था। पर उन दिनों फिल्म जगत में एंटरटेनमेंट और लोकप्रिय अभिनय की कमी थी, जिसे हिंदी सिनेमा पूरा नहीं कर पा रहा था।

लव और रोमांस पर केंद्रित फिल्मों में उन दिनों अभिनेता राजेंद्र कुमार और शम्मी कपूर जैसे सितारे नजर आते थे, लेकिन उनकी भी फिल्में अधिक सफल नहीं हो पा रही थी।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

वहीं दूसरी तरफ उस वक्त दिलीप कुमार और देवानंद जैसे सितारे उम्रदराज भी हो रहे थे, इस वजह से उनकी फिल्में भी कमा रही थी| ऐसे में दर्शकों को एक नए चेहरे की तलाश थी, क्योंकि उन दिनों शम्मी कपूर और राजेंद्र कपूर की फिल्में फ्लॉप जा रही थी।

ऐसे में एक बेहतरीन एंटरटेनर और रोमांटिक हीरो के रूप में अभिनेता राजेश खन्ना की एंट्री हुई, और यही वजह रहा था जिसका लाखों दर्शकों उन दिनों बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

हालांकि राजेश खन्ना शुरुआती दिनों में कुछ पारिवारिक फिल्मों में नजर आए थे लेकिन धीरे-धीरे इनका कैरियर ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा और देखते ही देखते हो वह अपने दौर के टॉप अभिनेता बन गए|

राजेश खन्ना के बारे में बात करते हुए एक बार अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताया था, कि राजेश खन्ना ने जो स्टारडम देखा है, उसे अभी तक कोई बॉलीवुड अभिनेता हासिल नहीं कर पाया है| राजेश खन्ना ने अपने दौर में एक साथ 3 फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम किया था| और इसके साथ साथ राजेश खन्ना साल 1970 से लेकर 1987 तक, सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करने वाले अभिनेता भी बने हुए थे| बताते चलें, राजेश खन्ना के फिल्मी कैरियर में कुल 150 फिल्में शामिल रही|

लेकिन दुखद बात यह रही कि, राजेश खन्ना बेहद कम उम्र में हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए| आपकी जानकारी के लिए बता दें, राजेश खन्ना 18 जुलाई, 2012 को हमेशा के लिए हमारे बीच से चले गए थे लेकिन आज भी अपनी तमाम फिल्मों के रूप में राजेश खन्ना आज भी हमारे बीच मौजूद हैं|

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!