कैंसर के बारे में पता चलने पर बुरी तरह टूट गए थे संजय दत्त, बोले- मैं 3 घंटे तक रोया था.. पढ़िए

नई दिल्ली: संजय दत्त बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं. हाल ही में संजय दत्त केजीएफ 2 में दिखाई दिए हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं संजय दत्त की तबीयत बीते कुछ टाइम से सही नहीं थी. कुछ समय पहले वे कैंसर से डायग्नोज हुए थे. हालांकि अब वे कैंसर मुक्त हैं. अब तक संजय दत्त का अपनी बीमारी को लेकर कोई बयान नहीं आया था, लेकिन अब इतने समय बाद जाकर संजय ने अपनी बीमारी के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि जब उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने किस तरह रियेक्ट किया था. संजय दत्त के मुताबिक, इस खबर ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया था.



इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

संजय दत्त ने लंग कैंसर से अपनी जंग के बारे में बात करते हुए बताया, “यह लॉकडाउन का एक नार्मल दिन था. जब मैं सीढ़ियों से चढ़कर ऊपर गया तो मेरी सांस फूलने लगी. मुझे बिल्कुल सांस नहीं आ रही थी. मैं नहाया फिर भी मुझे सांस नहीं आ रही थी. मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है इसलिए मैंने अपने डॉक्टर को बुलाया. एक्स-रे में मेरे आधे से ज्यादा लंग्स में पानी भर गया था. उन्हें पानी निकालना पड़ा. सभी को लग रहा था कि ट्यूबरक्लोसिस हो सकता है, लेकिन यह कैंसर निकला. अब मेरे लिए इसे तोड़ना एक बड़ी समस्या थी”.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

संजय आगे बताते हैं, “उस समय में किसी का चेहरा भी तोड़ सकता था. मेरी बहन आई. मैंने कहा, ‘मुझे कैंसर हो गया है. अब क्या?’. इसके बाद हमने प्लानिंग करी कि अब क्या करना है. पर मैं 2 से 3 घंटे तक अपनी बीवी, बच्चों अपनी लाइफ और बाकी चीजों के बारे में सोचकर रोया. इन सब के बाद मैंने कहा कि अब मुझे कमजोर होने से खुद को रोकना होगा”. इस तरह से संजय दत्त ने बताया कि कैंसर जैसी बीमारी को अपना पाना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन फिर भी हिम्मत के साथ उन्होंने इसका सामना किया और आज वे बिल्कुल ठीक हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!