कोरोना से बढ़ी सरकार की टेंशन, इन 7 जिलों में पब्लिक प्लेस पर….फेस मास्‍क लगाना जरूरी पढिए

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. योगी सरकार ने देश की राजधानी दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के अलावा हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. इसके साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल पर फोकस करने के लिए कहा है,ताकि कोरोना की चौथी लहर की संभावना को रोका जा सके.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

बहरहाल, यूपी सरकार की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक, दिल्‍ली-एनसीआर से जुड़े यूपी के सभी जिलों के साथ राजधानी लखनऊ में फेस मास्‍क लगाना जरूरी किया गया है. देश की राष्‍ट्रीय राजधानी में कोरोना के केस बढ़ने का असर  गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में दिखने लगा है.
बता दें कि यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 115 मरीज सामने आए हैं. हालांकि इस दौरान 29 लोग ठीक हुए हैं. इससे पहले 135 मामले सामने आए थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!