शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो की… बड़ी जीत, महाराष्ट्र, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी….BJP की करारी हार…पढिए पूरी रिपोर्ट

देश की 1 लोकसभा सीट और 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आ चुके हैं। बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर TMC के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा और बालीगंज विधानसभा सीट पर TMC के बाबुल सुप्रियो की जीत हुई है। दोनों ने बड़ी जीत हासिल की है।



आसनसोल लोकसभा सीट

आसनसोल लोकसभा सीट पर TMC के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने बाजी मारी। उन्होंने BJP की अग्निमित्रा पॉल को 2 लाख 64 हजार 913 वोट से हराया। ये सीट पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

इसे भी पढ़े -  Raipur News : जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने, छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी किया शौर्य का प्रदर्शन...

महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव ‌ने BJP के सत्यजीत कदम को करीब 19 हजार वोटों से हराया।

बालीगंज विधानसभा सीट

पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो ने BJP की केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सायरा शाह को हराया।

बोचहां विधानसभा सीट से अमर की जीत

वहीं बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान ने बाजी मारी है। इन्होंने बीेजेपी की बेबी कुमारी को 36 हजार 653 वोटों से हराया। यह सीट विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

यशोदा वर्मा की शानदार जीत

वहीं छतीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बीजेपी के कोमल जंघेक को करारी शिकस्त दी। उन्हें 20 हजार 67 वोटों से हराया।

error: Content is protected !!