Raipur News : जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त ने, छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी किया शौर्य का प्रदर्शन…

रायपुर. हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सरस्वती चौक पुरानी बस्ती रायपुर में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज के कर कमलों से जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों से लेकर वयोवृद्ध 84 वर्षीय व्यक्ति ने भी मुग्दर चला कर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त महाराज ने फीता काटकर व्यायाम शाला का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलित करके हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पमाला से सरस्वती क्रीड़ा एवं संस्कृति समिति के पदाधिकारी ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से भुवन यदु, राजकुमार पांडे, अजय श्रीवास्तव, हरीश तिवारी, चंद्रकांत यदु, हरीश यदु, गोविंद यदु, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!