स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से खरीद सकेंगे यूनिफॉर्म, प्रमुख सचिव दिए निर्देश

रायपुर: स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीद सकते हैं। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने निर्देश जारी किया है।



 

बता दें कि सोशल मीडिया में इसे लेकर अफवाई फैलाई जा रही थी। वहीं आज इन अफवाहों का खंडन करते प्रमुख सचिव ने कहा है कि सोशल मीडिया पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह की निराधार और पूरी तरह से असत्य अफवाहें फैलाई जा रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण देश में महंगाई का तांडव : राजेश अग्रवाल

 

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने सभी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्राचार्य को अपने विद्यालय के सूचना पटल पर यह सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि ‘हम किसी भी विद्यार्थी को किसी विशेष दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दवाब नहीं डालते। विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत, रेत से भरे हाइवा के ऊपर तिरपाल बिछाते वक्त हुआ हादसा, सड़क के ऊपर से गुजरा है 11 केव्ही तार...

error: Content is protected !!