वायरल वीडियो पर थरूर का जवाब: कुछ तो लोग कहेंगे, लोगो का काम है कहना, जाने पूरी मामला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने लोकसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद सुप्रिया सुले के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि वह और सुप्रिया सुले नीति संबंधी एक प्रश्न के बारे में चर्चा कर रहे थे। इसके आगे उन्होंने कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

 



दरअसल, यह वीडियो लोकसभा में मंगलवार को नियम 193 के तहत यूक्रेन की स्थिति पर हुई चर्चा के समय का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला सदन में बोल रहे हैं और उसी समय उनके पीछे बैठीं सुप्रिया और थरूर आपस में बात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और लोग इस पर टिप्पणियां कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर थरूर ने ट्वीट किया कि जो लोग लोकसभा में मेरे और सुप्रिया सुले के बीच की संक्षिप्त बातचीत पर मजे ले रहे हैं, उनके लिए यह बताना चाहता हूं कि वह मुझसे नीति से संबंधित एक सवाल पूछ रही थीं, क्योंकि वह अगली वक्ता थीं। सुप्रिया धीरे-धीरे बोल रही थीं ताकि फारूक साहब को परेशानी नहीं हो। मैं उन्हें सुनने के लिए झुक गया था।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

बाद में एक अन्य ट्वीट में उन्होंने फिल्म ‘अमर प्रेम’ के मशहूर गीत की कुछ पंक्तियां लिखीं। उन्होंने लिखा, ”कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना…।”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!