मछली पकड़ने के लिए बच्चे ने अपनाया ख़ास जुगाड़, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद

हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे देखकर आपको यकीन हो जायेगा कि मुश्किल भरी इस दुनिया में डिटरमिनेशन, पेशेंस और सिम्पलिसिटी से किसी भी सफलता को हासिल किया जा सकता है.

 



 

कभी हंसने गुदगुदाने तो कभी इंस्पायर करने वाले वीडियोज़ अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे देखकर आपको यकीन हो जायेगा कि मुश्किल भरी इस दुनिया में डिटरमिनेशन, पेशेंस और सिम्पलिसिटी से किसी भी सफलता को हासिल किया जा सकता है. अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक छोटे से लड़के का वीडियो शेयर किया है जिसने उसके धैर्य की तारीफ की है.  इस वीडियो में मछली पकड़ने की कोशिश करता ये बच्चा सफल होने के लिए क्या नुस्खा आजमाता है. जिसे देख कर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर जुगाड़ टेक्नोलॉजी से बने कई वीडियोस वायरल होते हैं लेकिन इस वीडियो को देखकर आप इस बच्चे की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. दरअसल  वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे लड़का एक तालाब में मछली पकड़ने के लिए जुगाड़ से बनाई गई चरखी का इस्तेमाल करता है.  इसे दो पैरों वाले स्टैंड और पतंग उड़ाने वाली चरखी से मिलाकर बनाया गया है. आप देख सकते हैं किस तरह चरखी को बच्चा अपने कंधे पर उठाए हुए दिखाई दे रहा है. उसके दूसरे हाथ में एक झोला है. लड़का जलाशय के किनारे हाथ पर हथौड़ा  लेकर स्टैंड को खड़ा करता है. और फिर आप देख सकते है कि बच्चा मछली पकड़ने की रस्सी के एक छोर पर आटे की मदद से चारा बाँधता है, उसे पानी में फेंकता है, और धैर्यपूर्वक इंतज़ार करता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

वीडियो में आपको आगे यह देख कर खुशी होगी कि इतनी मेहनत और बच्चे का धैर्य फल देता है. जल्द ही, चरखी हिलने लगती है, और सतर्क लड़का तुरंत हरकत में आ जाता है और ध्यान से रस्सी को अपनी पूरी ताकत से खींचता है.

जब नजर डालता है तो दो बड़ी मछलियां उसके  बिछाए हुए जाल में फंस चुकी होती हैं और आखिरकार वह इन मछलियों को अपने बैग में रखता हुआ नज़र आता है.  टि्वटर पर अपलोड किए गए इस वीडियो को महज 2 घंटे में 2 लाख 30 हज़ार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यूजर्स को बच्चे का यह डिटरमिनेशन बेहद पसंद आ रहा है. कोई बच्चे की  मेहनत को अमेजिंग और वंडरफुल बता रहा है तो एक यूजर ने कहा, ‘ये बच्चा, बिग सेल्यूट का हकदार है, बड़े पैमाने पर तालियों के साथ सम्मान’.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!