छत्तीसगढ़: मकान मालिक का हाथ पैर बांधकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और स्कूटी लूटकर फरार हुए डकैत, 7 हथियारबंद ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर: Looted Cash Jewellery टिकरापारा इलाके में बीती रात डकैतों ने व्यापारी के घर डकैती की। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और दुपहिया बाइक लेकर फरार हो गए है। वारदात देवपुरी स्थित साईनाथ कॉलोनी की है, जहां दवा कारोबारी दिनेश कुमार साहू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं।



 

Looted Cash Jewellery मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी देर रात खाना खाकर सोए थे, वहीं तड़के 3 से 4 बजे के बीच 6 से 7 नकाबपोश हथियारबंद डकैत घर में घुस गए और कारोबारी दिनेश कुमार साहू के गाथ पैर बांध दिए। शोर सुनकर पत्नी और बच्चा भी जाग गए, जिन्हें डकैतों ने बांध दिया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई, 13 हाईवा व 3 ट्रैक्टर जब्त

 

डकैती के बाद घर की एक्टिवा लेकर वो फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी FSL और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची। फिलहाल डकैत पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी जताश की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

error: Content is protected !!