भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि वितरण योजना, उनके आत्मबल को बढ़ाने वाला है : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा. भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि वितरण योजना उनके आत्मबल बढ़ाने वाला और सम्बल प्रदान करने वाला है. उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कही. प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर हितग्राहियों के खाते में आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया. ज्ञात को कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के पंडित चक्रपाणि शुक्ल स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समारोह में शामिल होकर जरूरतमंद मजदूरों को लाभ राशि का वितरण किया.

 



मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस वर्ष लगभग 4,95,000 से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के बैंक खातों में करीब ₹495.96 करोड़ की धनराशि डीबीटी (क्पतमबज ठंदा ज्तंदेमित) के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की गई है.

इंजीनियर पाण्डेय ने कहा कि सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम से कृषि जगत के भूमिहीन श्रमिकों को प्रतिवर्ष ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसका उद्देश्य इन परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. उन्होंने आगे कहा कि इस योजना से भूमिहीन मजदूरों को सीधा आर्थिक समर्थन मिलेगा और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों में सहायता होगी. इस योजना से आदिवासी समुदायों सहित सभी पात्र हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं.

error: Content is protected !!