भारतीय मूल की कल्पना और विनय सिंह चमके, राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी.. पढ़िए

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल की नागरिक अधिकार अधिकवक्ता कल्पना कोटागल और प्रमाणित लोक लेखाकार विनय सिंह को अपने प्रशासन में अहम पदों के लिए नामित करने की घोषणा की है।

 



 

उन्होंने शुक्रवार को बताया कि कोटागल को समान रोजगार अवसर आयोग के आयुक्त पद, जबकि सिंह को आवासीय एवं शहरी विकास विभाग के मुख्य वित्त अधिकारी पद के लिए नामित किया गया है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, “भारत से आए प्रवासी दंपति की बेटी कोटागल ‘कोहेन मिलस्टीन’ नामक फर्म में साझेदार हैं। वह कंपनी के नागरिक अधिकार एवं रोजगार अभ्यास समूह की सदस्य होने के साथ-साथ नियुक्ति एवं विविधता समिति की सह-अध्यक्ष भी हैं।”

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

देश के अग्रणी भारतीय-अमेरिकी एवं दक्षिण एशियाई नागरिक संगठन ‘इंडियन-अमेरिकन इम्पैक्ट’ ने समान रोजगार अवसर आयोग के आयुक्त पद के लिए कोटागल के नामांकन का स्वागत किया है।

संगठन के कार्यकारी निदेशक नील मखीजा ने कहा, “कोटागल अभियोक्ता बार में विधि साझेदार बनने की उपलब्धि हासिल करने वाली चुनिंदा दक्षिण एशियाई महिलाओं में शामिल हैं। वह विविधता, समानता और समावेश पर राष्ट्रीय विमर्श की अग्रणी आवाज हैं।”

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

वहीं, प्रमाणित लोक लेखाकार सिंह अभी अमेरिका के लघु उद्यम प्रशासन (एसबीए) में प्रशासक के वरिष्ठ सलाहकार हैं। उनके पास वित्त, एनालिटिक्स और रणनीति की गहरी समझ के साथ निजी क्षेत्र में नेतृत्व का 25 वर्षों का अनुभव है। वह ओबामा और बाइडन प्रशासन में उप सहायक मंत्री (यूएस फील्ड) भी रह चुके हैं। बीते महीने बाइडन ने अमेरिकी राजदूत के तौर पर दो भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया था।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!