स्कूलों में मात्र इतने दिन का होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, यहां राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

भुनेश्वर: Summer vacation period in schools reduced : ओडिशा सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 50 दिन से घटाकर 10 दिन करने की शनिवार को घोषणा की। कोविड-19 के कारण स्कूलों के बंद रहने से पढ़ाई को हुए नुकसान के मद्देनजर विद्यार्थियों के हित में यह फैसला लिया गया है।

 



 

स्कूल और सर्व शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि ” ग्रीष्म अवकाश की अवधि को कम कर 6 जून से 16 जून, 2022 तक किया गया है।”

 

Summer vacation period in schools reduced : एक अधिकारी ने बताया कि स्कूलों में होने वाली 50 दिनों की गर्मी की छुट्टियां अब 10 दिनों की होंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए 1 मई से 5 जून तक स्कूलों में शिक्षण का समय सुबह 6 बजे से 9 बजे तक होगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

पिछले दो वर्षों से राज्यों में कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद रहे। बिना परीक्षा दिए ही विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नति दे दी गई। हालांकि स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर रहे थे। वे भी बरबस मुश्किल से सभी विद्यार्थियों तक पहुंच पा रही थी। ग्रामीण स्कूली विद्यार्थी इसका लाभ नहीं उठा पाये थे।

 

सूत्रों के मुताबिक इन कारकों को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने उन विद्यार्थियों की मदद करने के लिए एक रणनीति तैयार की है, जो पिछले दो वर्ष पढ़ाई से चूक गए थे, ताकि वे पिछले पाठ्यक्रमों को पूरा कर सकें।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

पुन: प्रवेश 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक
अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षा पदोन्नति 20 अप्रैल तक की जाएगी। कक्षा 1 से 9 में नया प्रवेश/पुन: प्रवेश 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जा सकता है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा द्वारा शुरू की गई ”नई मूल्यांकन नीति” के अनुसार, कक्षा 9 के विद्यार्थियों को योगात्मक मूल्यांकन- II (एसए-द्वितीय) परीक्षा में शामिल होना होगा।

 

अधिसूचना में कहा गया कि एसए-द्वितीय का संचालन और कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए परिणाम की घोषणा और कक्षा 10 में पदोन्नति को 10 मई तक पूरा किया जाना चाहिए।यह भी कहा गया कि अगले आदेश तक सुबह की कक्षाएं जारी रहेंगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को पका हुआ मध्याह्न भोजन भी दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!