टीना डाबी ने दूसरी शादी से पहले मंगेतर प्रदीप गवांडे के साथ लिया… चौंकाने वाला फैसला, फैंस निराश….आखिर क्या है वजह जानिए…

जयपुर. सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली IAS टीना डाबी ने एक हैरान करने वाला फैसला लिया है. टीना डाबी ने अब सोशल मीडिया से किनारा कर लिया है. टीना ने अपने इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक अकाउंट को बंद कर दिया है. टीना ने शनिवार को यह फैसला लिया. इतना ही नहीं उनके मंगेतर प्रदीप ने भी सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला लिया है. प्रदीप ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया है.

 



बता दें कि टीना डाबी की सोशल मीडिया पर खासी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन फॉलोअर्स थे. साथ ही टीना के फेसबुक से भी लाखों लोग जुड़े हुए थे. अब IAS टीना और प्रदीप गवांडे ने सोशल मीडिया को टाटा कह दिया है.

हाल ही में अपने रिश्ते के बारे में टीना ने सोशल मीडिया पर ही बताया था. टीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने मंगेतर IAS प्रदीप के साथ फोटो शेयर करते हुए अपने रिश्ते के बारे में सभी को बताया था. दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

टीना की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई थी. टीना की एक फोटो वायरल होने के बाद जमकर पसंद की गई थी. इस फोटो पर डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक दिया था. वहीं सोशल मीडिया से दूरी बनाने का कारण ट्रोलर्स को माना जा रहा है.

शादी की खबर के बाद टीना और प्रदीप को कई लोगों ने बधाई दी थी. वहीं कई लोगों ने टीना को ट्रोल किया था. अब माना जा रहा है कि ट्रोलर्स के कारण टीना और प्रदीप ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला लिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

बता दें कि UPSC 2015 बैच टॉपर IAS टीना डाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी. टीना के ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक लाखों फॉलोअर्स थे. पिछले कई सालों से लगातार वह पोस्ट डालती रही हैं.

बीते दिनों अपनी शादी की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही शेयर की थी. अब टीना ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है. वहीं टीना के मंगेतर IAS प्रदीप ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया है. टीना के साथ रिश्ते की खबर के बाद प्रदीप के फॉलोअर इंस्टाग्राम पर रातों रात बढ़ गए थे. प्रदीप के इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के अंदर फॉलोअर्स की संख्या 3154 से बढ़कर 28 हजार से ऊपर पहुंच गई थी. अब प्रदीप ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!