सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, रोड के किनारे ही पड़े रहे शव

मंडला: यहां अज्ञात वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क के किनारे ही दोनों लोगों के शव मिले। बताया जाता है कि ये हादसा मंडला जिले के बिछिया के समीप हुआ । NH- 30 जबलपुर – रायपुर मार्ग पर ये रोड एक्सीडेंट हुआ । प्रदेश में पुलिस के लगातार कोशिश के बाद भी सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ।



 

दूसरी ओर असम के होजाई जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) फिसलकर रेलिंग से जा टकराया और इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

 

Two people died in road accident पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा भेलोगुड़ी के पास हुआ, जहां गुवाहाटी से आ रहे एसयूवी का चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन राजमार्ग की रेलिंग से जा टकराया। अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, पांच अन्य गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

error: Content is protected !!