आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 270 पदों पर भर्ती का रास्ता खुला, देखें डिटेल

अंबिकापुर. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से अटके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के रास्ते खुल गए हैं।



संचालनालय महिला एवं बाल विकास रायपुर द्वारा इस संबंध में सहमति प्रदान कर दी है। जिसके बाद अब जल्द ही खाली पड़े 270 पदों भर्ती और नियुक्ति पत्र जारी होगी।

जानकारी के अनुसार जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 54, सहायिका के 164 और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 52 पदों पर भर्ती की सहमति दी गई है।

इसे भी पढ़े -  राहौद के सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रंगपंचमी पर होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बता दें कि संचालनालय द्वारा वर्ष 2020 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की चयन पश्चात नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी गई थी जिसके कारण पिछले पौने दो वर्ष से कार्यकर्ता व सहायिका की चयन होने के बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो सके थे।

नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने से आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता व सहायिका के पद भरे नही जा सके थे लेकिन अब सहमति मिल जाने से नियुक्ति पत्र के लिए उम्मीद लगाए बैठे अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द समाप्त होगी वही रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही में भी तेजी आएगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!