Janjgir-Akaltara : खबर का असर, बीच सड़क पर जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर में 1 ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, आखिरकार 1 माह बाद जागा प्रशासन, Khabar CG News ने लगातार प्रसारित की थी खबर…

जांजगीर-अकलतरा. कोटगढ़ गांव में कोयला से भरे ट्रेलर में टक्कर होने से भीषण आग लगने की वजह से 2 ट्रेलर जलकर खाक हो गए थे. ‘खबर सीजी न्यूज’ में खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जले हुए 2 ट्रेलर में 1 ट्रेलर को आज सड़क से हटा दिया गया है. कल दूसरे ट्रेलर को हटाया जाएगा. रात के समय स्टॉपर में लगे रिफ्लेक्टर भी सही तरीके से राहगीरों को दिखाई नहीं दे रहा था. ऐसे में रात के वक्त आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. एक ट्रेलर को हटाने से राहगीरों ने राहत की सांस ली है और Khabar CG News को धन्यवाद दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

दरअसल, 8 फरवरी को कोटगढ़ गांव में 2 ट्रेलर के बीच में जोरदार टक्कर हुई थी. इस दौरान बलौदा की ओर आ रहा एक अन्य ट्रेलर भी टकरा गया था. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी. ‘खबर सीजी न्यूज’ में खबर प्रकाशन होने के बाद प्रशासन का इस ओर ध्यान गया और प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए जले हुए 2 ट्रेलर के पास सड़क की दोनों ओर स्टॉपर लगा दिया था, लेकिन ट्रेलरों के सड़क पर होने से फिर भी रात के वक्त मौके पर फिर से हादसे होने का खतरा बना हुआ था. इधर, प्रशासन ने जले हुए 1 ट्रेलर को सड़क से हटवा दिया है. सड़क पर पड़े दूसरे ट्रेलर को कल हटवाने की बात कही गई है. इस तरह Khabar CG News की खबर का असर हुआ है और राहगीरों ने भी राहत की सांस ली है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

Related posts:

error: Content is protected !!