छत्तीसगढ़ : राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अफसर IAS प्रमोट हुए, जानिए किन्हें-किन्हें हुआ IAS अवार्ड… 2 अफसर जांजगीर-चाम्पा जिले में भी रहे पोस्टेड…

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अफसर IAS प्रमोट हो गए हैं. 2003 बैच के इन अफसरों के IAS प्रमोट होने को लेकर DOPT ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. हालांकि, जिन 7 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को IAS प्रमोट किया गया है. उनमें अरविंद कुमार एक्का का प्रकरण कुछ वजहों से DPC में अटका था, लेकिन इस बार वे भी IAS अवार्ड हो गए हैं.



जिन अधिकारियों का IAS अवार्ड हुआ है, उनमें….

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने पर कार्रवाई, 3 पिकअप वाहनों के संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई...

अरविंद कुमार एक्का
लीना कमलेश मंडावी
संतन देवी जांगड़े
डा संजय कन्नौजे
सुखनाथ अहिरवार
भगवान सिंह उईके
पद्मनि भोई साह

इन सभी अधिकारियों का IAS अवार्ड हो गया है. हालांकि बैच का निर्धारण कुछ दिनों बाद होगा. उम्मीद जतायी जा रही है. इन अधिकारियों को 2016-17 बैच आवंटित हो सकता है. आपको बता दें कि 2003 PSC में कुल 13 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चयनित हुए थे, जिनमें से 6 को पिछली बार आईएएस अवार्ड मिल चुका है, जबकि 7 बचे हुए अधिकारी को इस बार आईएएस प्रमोट कर दिया गया है। 2003 पूरा बैच अब IAS क्लियर हो चुका है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूल वैन, 9 बच्चे समेत 12 लोग घायल, प्रिंसिपल चला रहे थे वैन, जिला अस्पताल पहुंचे नवागढ़ BEO, हादसे के बाद उठे कई सवाल...

error: Content is protected !!