छत्तीसगढ़ : नर्स से छेड़छाड़ के आरोप में सरकारी अस्पताल का चिकित्सक गिरफ्तार

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने नर्स से कथित छेड़छाड़ के आरोप में सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। रायपुर जिले की पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।



शहर के गोल बाजार थाने के थानेदार सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि पुलिस ने डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर विकास सिंह (31) को नर्स से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ध्रुव ने बताया कि पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर सिंह को गिरफ्तार किया है। नर्स ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर सिंह ने इस वर्ष फरवरी माह में साक्षात्कार के दौरान उस पर (नर्स पर) अश्लील टिप्पणियां की थी और बाद में उसे परेशान किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda News : ब्लॉक स्तरीय किसान मेला में छत्तीसगढ़ की भाजियों का बहेराडीह के किसान ने लगाया स्टॉल, ग्रामीण में क़ृषि और पशुपालन के क्षेत्र में काम कर रहीं 40 क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां हुई शामिल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर ने काम के दौरान उसे गलत तरीके से छुआ और उसे परेशान करने के लिए उसके वेतन में कटौती की।

ध्रुव ने बताया कि नर्स की शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : गौ मांस की बिक्री करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, आरोपियों से 3 किलो गौ मांस, काटने का औजार जब्त, दोनों आरोपी पिता-पुत्र भेजे गए न्यायिक रिमांड में

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा संजीव संजीव धीरज

error: Content is protected !!